छत्तीसगढ़

रेल्वे फाटक के पास कार ने मारी बाइक सवार को ठोकर

Nil dhankar
13 April 2022 10:27 AM IST
रेल्वे फाटक के पास कार ने मारी बाइक सवार को ठोकर
x

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार को चोट आई है. जानकारी के मुताबिक घायल युवक अपने मोटर साईकल से घर भिलाई जा रहा था. रेल्वे फाटक के पास पहुंचा था. उसी समय राजिम तरफ से आ रही कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ठोकर मार दिया। जिससे पैर में चोट आई है. वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है.

घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और जांच में जुट गई है.

Next Story