छत्तीसगढ़

कार ने लिया चपेट में, बाइक सवार की हुई मौत

Nil dhankar
30 May 2022 10:21 AM IST
कार ने लिया चपेट में, बाइक सवार की हुई मौत
x

जगदलपुर। शहर के परपा व बोधघाट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आडावाल मेन रोड बाइक सवार शहर की ओर आ रहा था। सामने से जा रही अज्ञात कार के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

घटना से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। शव का पीएम करवाने भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक व महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Next Story