छत्तीसगढ़

कार ने बैंककर्मी को मारी ठोकर, लौट रहा था ड्यूटी से

Nil dhankar
20 April 2022 9:48 AM IST
कार ने बैंककर्मी को मारी ठोकर, लौट रहा था ड्यूटी से
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। नया बस स्टैण्ड भाठागांव के पास सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक कार ने बैंककर्मी को ठोकर मार दी. जिससे शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. हादसे की जानकारी देते हुए घायल बैंक कर्मी ने बताया कि वे अपने टीव्हीएस राईडर सोल्ड मोटर सायकल से काम खत्म कर घर जा रहा था.

नीलकंटेश्वर मंदिर के सामने नया बस स्टैण्ड भाठागांव पहुंचा था. उसी समय कार क्रमांक CG04-एन एम 2888 चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कंधा, हाथ एवं पैर में चोट आई है.

Next Story