छत्तीसगढ़
डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, मचा कोहराम
jantaserishta.com
1 Nov 2025 1:31 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कटघोरा: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की शादी को मात्र एक साल ही हुआ था और शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में घायल लोगों की पहचान तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), निवासी भवनी (खैरागढ़), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष) निवासी जामुल (भिलाई), और संजय वर्मा (35 वर्ष) निवासी बोईरडीह के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर हुआ। बताया जा रहा है कि जहां यह दुर्घटना हुई, वहां डिवाइडर के कारण सड़क बंद है और इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
फिलहाल, घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





