छत्तीसगढ़

राजधानी नकली सामान का सबसे बड़ा डंपिंग सेंटर

admin3
8 Dec 2025 11:37 AM IST
राजधानी नकली सामान का सबसे बड़ा डंपिंग सेंटर
x
दुनिया भर की कीमती कास्मेटिक, ज्वेलरी आर्टिकल्स, साबुन, शैम्पू, खाने पीने, इलेक्ट्रानिक्स के नकली हूबहू देशभर में
जीएसटी कस्टम, डीआरआई, केंद्रीय पुलिस बल, राज्य की पुलिस सबकी आंख बंद क्यों...
सावधान यदि आप ब्रांडेड कास्मेटिक का उपयोग करते है तो असली नकली का पहचान कर लें
बड़े और नामी ट्रांसपोर्ट, अंडर बिलिंग अनजाने में कर रहे कस्टम चोरी और तस्करी
ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली एवं 12383 साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायपुर-बिलासपुर लगातार माल की डिलिवरी हो रही
नेपाल द्वारा निर्मित सभी कास्मेटिक कस्टम चोरी और जीएसटी चोरी खुले आम हो रही तस्करी
नकली माल दिल्ली, सूरत, भाटापारा, कोलकाता में खुलेआम बनाया जा रहा और बिक्री हो रहा
सभी विभागों को महीना बंधा होने के कारण तस्करी के धंधे ने पूरे देश में पैर पसार रखा है
जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और देश के साथ गद्दारी, तस्करी के सामानों से जीएसटी और कस्ट की हो रही करोड़ों की चोरी
नई दिल्ली/रायपुर/पटना। दुनिया भर में कीमती कास्मेटिक, ज्वेलरी आर्टिकल्स, साबुन, शैम्पू, खाने पीने, इलेक्ट्रानिक्स के नकली हूबहू रायपुर में उपलब्ध है, अभी आर्डर करों और चार घंटे में सैमान हाजिर हो जाएगा। कोई भी सामान की गारंटी नहीं है, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सभी नामचीन मार्केट नकली सामान का भंडार लगा हुआ है। यूपी, बिहार, गुजरात से सीमावर्ती राज्यों में नकली सामान को खपाया जा रहा है।
नेपाल की बड़ी कम्पनियों में निर्मित साबून, शेम्पू, टूथपेस्ट, फेयर लवली, टेलकम पाउडर डिओडरेंट और नेपाली कंज्यूमर माल की स्नरूष्टत्र पटना के रास्ते भारत के सभी शहरों में सप्लाई की जा रही है, तस्करी और कस्टम चोरी का माल जबलपुर, रांची, गोरखपुर, नागपुर के बाद अब रायपुर मुख्य केंद्र बन गया है, सप्लाई करने प्रमुख शहरों के कारोबारियों ने ठेका ले रखा है, नकली माल में त्रस्ञ्ज चोरी अलग कर रहे हैं, कस्टम चोरी का माल पूरे देश में तस्करी कर फैलाया जा रहा है, जिससे देश की जड़ें कमज़ोर हो रही है, कस्टम चोरी का माल को कम रेट में नेपाल से लाकर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि नकली सामानो का अंडर बिलिंग पटना से भी किया जाता है, रोड ट्रांसपोर्ट और ट्रेनों के माध्यम से पूरे देश में इस बिलिंग स्नरूष्टत्र सामाने आधे रेट डाल कर फज़ऱ्ी बिलिंग की जा रही है।
आम जनता और बड़े घरों के उपभोक्ताओं बन रहे शिकार : भारी मार्जिन अर्जित करने के उद्देश्य से तस्करी का माल नेपाल से मंगाया जाता है अधिकांश स्नरूष्टत्र के गुड्स नक़ली भी होते हैं जिससे आम जनता में बड़ी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, देश के लिए राजस्व में भारी हानि लगातार हो रही है, तस्करी का माल खुलेआम नागपुर के बाज़ारों में, जबलपुर के बाज़ारों में, राजधानी दिल्ली के बाज़ारों में और देश के प्रमुख शहरों में खुलेआम बिक रहा है, बिकने की वजह सिफऱ् ये है नेपाल का माल आधे रेट मिलता है, बड़ी कम्पनियों का सभी माल नेपाल में निर्मित आधे रेट का होता है, रूक्रक्क और होलसेल रेट में आधे का फर्क़ होता है, 50 प्रतिशत मार्जिन की लालच में दुकानदार देश के साथ ग़द्दारी कर रहे हैं।
जनता को धोखे में रखकर नक़ली और तस्करी की माल का सप्लाई किया जा रहा है, देशभर के सभी किराना दुकानदार, फैंसी स्टोर और छोटे मोटे व्यवसायी पैसा कमाने के लालच में एक तस्कर से अवैध सप्लाई का नकली माल नेपाल के रास्ते भारत लाया जाता है, त्रस्ञ्ज और एक्साइज़ चोरी कर देश को कमज़ोर बनाया जा रहा है, उपभोक्ता सावधान हो जाए, साबून, शैम्पू, टूथपेस्ट , वेलकम पाउडर कॉस्मेटिक आइटमो, डिओडरेंट को देखकर खऱीदे, कहीं सामान नेपाल निर्मित तो नहीं है अगर नेपाल निर्मित है तो देश के साथ ग़द्दारी हो रही है, देश की त्रस्ञ्ज और एक्साइज़ की चोरी हो रही है.
समस्त संबंधित विभाग के लिए पुख्ता सबूत जनता से रिश्ता अखबार के दफ्तर में तस्करों के नाम मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध है। संबंधित विभाग संपर्क कर सकते हैं। देशहीत में जनता से रिश्ता ने तस्करों से मुक्ति के लिए अभियान चला रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली, पटना, गोरखपुर, नागपुर, सतना से मंगाकर राजधानी राय़पुर, भाटापारा, तिल्दा, बिल्हा, मुंगेली, अंबिकापुर बस्तर के जगदलपुर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा में डंपिंग करके नकली सामनों को प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में खपाया जाता है. रायपुर इस समय देस का सबसे बड़ी नकली सामान का डंपिंग सेंटर बना हुआ है।
कस्टम की चोरी कर नक़ली और कम दर्जे का माल
अधिकांश विश्व की बड़ी स्नरूष्टत्र कंपनियां अपनी फैक्ट्रियों को भारत के अलावा अन्य देश में स्थापित किया हुआ है, वो वही पर माल को बिक्री हेतु बनाया जाता है , लेकिन तस्कर अपनी कलाकारी के जरिए काली तस्करी कर पूरे भारत में त्रस्ञ्ज और कस्टम की करोड़ों की चोरी कर नक़ली और कम दर्जे का माल भी सप्लाई कर रहे हैं जिसमें भारत सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है, आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ खुलेआम हो रहा है, किसी भी विभाग को इस 2 नंबर के तस्करी के धंधे से लेना देना नहीं है, कोई भी विभाग अपनी जि़म्मेदारी देश के प्रति सजग रहने के साथ साथ काले कारनामे-धंधे को बंद कराने के मूड में नहीं है, अधिकांश विभागों ने महीने और सालाना पैकेज नई दिल्ली, पटना, गोरखपुर, राँची, रायपुर नागपुर और कोलकाता जैसे शहरों से बँधा लिया है या देशहीत और राष्ट्र के प्रति संवेदना खत्म हो गई।
हमारे अखबार जनता से रिश्ता ने लगातार पिछले 6 सालों से भारत में नकली सामानों पर पुख्ता सबूतों के साथ समाचार को प्रकाशित किया। समय-समय पर कुछ कार्रवाई हुई लेकिन तस्करी का जाल पूरे देश फैल चुका है। जीएसटी के कुछ अधिकारियों ने समाचार को संज्ञान में लेकर बड़े स्तर में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना है कि डीआरआई, स्पेशल विजलेंस डिपार्टमेंट, कस्टम विभाग और पुलिस विभाग इस समाचार के उपरांत देखना है कि कब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर देशद्रोहियों को जेल के सलाखों के पछे डालेंगे
दिल्ली में सदर बाजार, करोलबाग, रोहणी खारी बावली।
पटना सिटी में मच्छर अड्डा, बाजाज प्लाजा खुलेआम उपलब्ध।
रायपुर (छ.ग.) में डुमरतराई मार्केट, बंजारी मार्केट, गुढिय़ारी मार्केट और लालपुर, गोलबाजार।
बिलासपुर (छ.ग.) व्यापार विहार, तेलीपारा, गोलबाजार।
रायगढ़ (छ.ग.)- हटरी बाजार।
कोलकाता में बड़ा बाजार, खिदिरपुर, माटिया ब्रीज में
छत्तीसगढ़ और बंगाल में सडक़ मार्ग से भी तस्करी खुलेआम हो रही। रायपुर में भनपुरी, टाटीबंध गंजपारा प्रभात टाकीज के पास ट्रांसपोर्टर तस्करी के माल को बेधडक़ सप्लाइ कर रहे।
गोरखपुर, नागपुर-उल्लास नगर, मुंबई, सूरत अहमदाबाद, लखनऊ बड़े डिलर बनकर तस्करी का मॉल पटना, सतना मार्केट से लेकर खपा रहे।
क्या आप भी नेपाल से निर्मित डुबलीकेट सामान को यूज तो नहीं कर रहे.... जिसे देश को जीएसटी और कस्टम से करोड़ों की राजस्व हानि हो रही है...
Next Story