छत्तीसगढ़

कारोबारी ने फार्म हाउस में किया रेप, महिला को बनाया हवस का शिकार

Nilmani Pal
1 Jun 2022 9:39 AM GMT
कारोबारी ने फार्म हाउस में किया रेप, महिला को बनाया हवस का शिकार
x
सांकेतिक तस्वीर 
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में महिला के साथ रेप करने वाले कॉलोनाइजर और सब्जी कारोबारी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला काम की तलाश में बिलासपुर आई थी, तब कारोबारी ने उसे अपने घर में काम देने बोला था। महिला जब उसके घर गई, तब वह अपनी कार में बैठाकर फार्म हाउस ले गया, जहां उसे चाकू दिखाकर, धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला चकरभाठा थाने क्षेत्र का है।

घटना के बाद महिला डर गई थी और अपने पति को भी इसकी जानकारी नहीं दे रही थी। बाद में पति को बताने के बाद वह डेढ़ माह बाद शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस के केस दर्ज नहीं करने पर महिला ने IG से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर अब जाकर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस का कहना है कि महिला शिकायत लेकर पहुंची, तब पुलिस ने प्रारंभिक जांच की थी। जांच के दौरान महिला के बयान में विरोधाभास नजर आया। इसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए आरोपी कारोबारी और महिला के मोबाइल की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।


Next Story