छत्तीसगढ़
मासूम से दुष्कर्म के बाद तनाव: दरिंदे को मिर्गी के दौरे आने लगे, पुलिसकर्मी ने सुंघाया जूता
jantaserishta.com
12 April 2026 11:43 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को उतई थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अपराध करना पाप है और उसने गलती की है।
जब आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मिर्गी के दौरे आने लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मेडिकल जांच के लिए साथ आए पुलिसकर्मी ने उसके हाथ में लोहे की चाबी पकड़ा दी और उसे जूता सुंघाया।
इस दौरान उसके मुंह से खून निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल के अंदर जाकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर दोबारा इलाज के लिए भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
दरअसल शुक्रवार को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने में जुट गया। काफी देर खोजबीन के बाद 2 युवकों ने कुएं के पास एक बोरा पड़ा देखा।
शक होने पर जब बोरा खोला गया तो अंदर बच्ची मिली, जिसका मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था और वह डरी-सहमी हालत में थी। मेंडिकल जांच के बाद रेप की पुष्टि हुई। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।
बच्ची स्कूल से लौटने के बाद चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों से उसकी पहचान करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता (40) को हिरासत में लिया।
जो कि मजदूरी करता है। करीब एक साल से पत्नी अपने दो बच्चे के साथ पति को छोड़ मायके में रह रही है। वहीं हिरासत में लिए जाने के समय आरोपी काफी नशे में था। बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बोरा, तकिया कवर और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





