छत्तीसगढ़
नेत्रहीन नाबालिग से रेप करने वाला दरिंदा ममेरा भाई गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Sept 2025 11:09 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में नेत्रहीन नाबालिग से पांच माह तक रेप करने वाले दो ममेरे भाईयों पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। कई बार रेप किए जाने से बालिका के प्रेग्नेंट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर क्षेत्र की निवासी नेत्रहीन नाबालिग (14) को उसके माता-पिता ने नेत्रहीन स्कूल में पढ़ने के लिए भर्ती कराया था, लेकिन किन्ही कारणों से उसकी पढ़ाई छूट गई तो उसे माता-पिता ने मामा के घर छोड़ दिया था, जहां वो करीब एक साल से रह रही थी।
प्रेग्नेंट होने पर हुआ रेप का खुलासा
कुछ माह पहले बालिका को पेट में दर्द होने लगा तो उसके माता-पिता अपने साथ घर ले गए, जहां उन्होंने लड़की की बीमारी को टोना-टोटका मानते हुए झाड़-फूंक कराया। झाड़-फूंक कराने के कुछ दिन वे नाबालिग को फिर उसके मामा के घर छोड़ गए। कुछ दिनों बाद बालिका का पेट बढ़ने लगा और तबीयत बिगड़ी तो उसके प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान लड़की ने आवाज के आधार पर बताया कि, ममेरे भाइयों ने रेप किया है। इनमें से एक उसका सगा ममेरा भाई और दूसरा रिश्ते में ममेरा भाई है। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(2)ए 5(क), 6(5) और बीएनएस की धारा 70(2)के तहत अपराध दर्ज किया।
करीब ढाई माह से दोनों आरोपी फरार थे और वे तमिलनाडु के किसी बोरवेल कंपनी में काम कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तमिलनाडु पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर वापस सीतापुर पहुंची। सीतापुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृृह एवं बालिग आरोपी को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। बालिका करीब 7 माह की प्रेग्नेंट है। उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





