छत्तीसगढ़

सारंगढ़ के मुड़ा तालाब के फूटे हिस्से का हुआ मरम्मत

Nilmani Pal
17 Sept 2023 5:47 PM IST
सारंगढ़ के मुड़ा तालाब के फूटे हिस्से का हुआ मरम्मत
x

सारंगढ़. कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के दिशा निर्देश में सारंगढ़ के मुड़ा तालाब के फूटे हुए हिस्से का मरम्मत किया जा चुका है। नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सीएमओ राजेश पांडे और एसडीओ जल संसाधन जमुना सिंह वारे के नेतृत्व में सारंगढ़ के मुंडा तालाब में फूटे हुए हिस्से से हो रही जल बहाव की रोकथाम हो चुकी है। नगरपालिका और जल संसाधन विभाग की बचाव दल ने सारंगढ़ के झरिया पारा, प्रतापगंज, कुशल नगर घसिया पारा आदि क्षेत्रों में जल भराव से पानी निकासी की व्यवस्था की गई है।



Next Story