छत्तीसगढ़

शादी के व्यस्तम कार्य छोड़ दुल्हन बनने वाली युवती पहुंची वोट डालने

Nil dhankar
26 April 2024 12:16 PM IST
शादी के व्यस्तम कार्य छोड़ दुल्हन बनने वाली युवती पहुंची वोट डालने
x

कांकेर। रूपाली (रीनू) साहू शादी के व्यस्तम कार्य छोड़ आज अपना मतदान किया। रूपाली की बारात आने वाली है। हाथो में मेहंदी लगाए मतदान केंद्र पहुंची थी। वही कोंडागांव के केशकाल में नक्स्ल प्रभावित गांव कोनगुडा अति संवेदनशील माना जाता है। यहां पर ग्रामीणों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है।

ग्रामीण सारे काम छोड़कर मतदान करने के लिए घंटों लाइन में लगे हुए हैं। कांकेर में 91 वर्षीय बिरझू राम नेताम ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि, देश की आजादी से अब तक हर चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं। वहीं 81 वर्षीया नवली निषाद ने भी मतदान किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

Next Story