छत्तीसगढ़

बराती और घराती भिड़े, 3 लोग हुए घायल

Nilmani Pal
25 April 2022 4:53 PM IST
बराती और घराती भिड़े, 3 लोग हुए घायल
x
छग

रायपुर। गाना बदलने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए. इस दौरान 3 लोग घायल हुए है. जानकारी के मुताबिक ग्राम भानसोज में चंद्रशेखर देवांगन के घर बारात आया था. और बरातियों को साहू भवन में रोके गए थे. जब बाराती को परघा रहे थे. जिसमें दोनो पक्ष के लोग नाचते गाते यादव किराना स्टोर के पास पहुंचे थे, इस दौरान ग्राम भानसोज के डूगेश साहू, प्रकाश साहू एवं लीलाधर साहू एवं अन्य के द्वारा गाना बदलने की बात को लेकर मारपीट झगडा लडाई करने लगे. और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए। जिससे संतराम निषाद और व्यासनारायण ठाकुर के सिर में चोट आई है।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story