छत्तीसगढ़

लड़के बुलाकर पड़ोसी को पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

Nilmani Pal
3 Oct 2023 7:38 AM IST
लड़के बुलाकर पड़ोसी को पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी
x
जांच की जा रही है....

बिलासपुर। पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आई महिला से विवाद पर युवकों ने पति की पिटाई कर दी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गणेश नगर नयापारा यादव गली निवासी अभिषेक सलूजा (25) प्राईवेट जॉब करता है। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसे देख पड़ोस की महिला बीच-बचाव करने आई थी।

इस बात पर महिला से कहा-सुनी हो गई थी। उसी बात को लेकर शब्बीर अपने साथियों के साथ घर के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। आवाज सुनकर जब अभिषेक अपने घर से निकला तो शब्बीर ने मारपीट शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के सिर और दाहिने भुजा में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

Next Story