छत्तीसगढ़

पेट से निकला बोतल, दर्द से परेशान रहता था युवक

Nil dhankar
5 March 2023 11:58 AM IST
पेट से निकला बोतल, दर्द से परेशान रहता था युवक
x
छग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय एक युवक अपना इलाज कराने जब अस्पताल पहुंचा और वहां मौजूद चिकित्सकों को उसने जो कुछ बताया, उससे सब भौचक्के रह गए। घटना कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल की है।

दरअसल, दर्री निवासी एक युवक ने अपने मलद्वार से एक बोतल पेट के अंदर डाल ली। हालत बिगड़ने पर वह अपने दोस्त के साथ अस्पताल पहुंचा। यहां एक्सरे (X-Ray) करने पर पता चला की बोतल पेट में अटकी है। इसके बाद डॉक्टरों ने शरीर के कुछ हिस्से को सुन्न कर बोतल को काफी मेहनत के बाद बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक के साथ घटी घटना के विषय में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है। इसके बाद पुलिस भी अपने तरीके से जानकारी जुटाने में लगी है।

Next Story