छत्तीसगढ़

नदी किनारे तैर रही थी लाश, हत्या या सुसाइड जांच कर रही पुलिस

Nil dhankar
20 Sept 2022 2:12 PM IST
नदी किनारे तैर रही थी लाश, हत्या या सुसाइड जांच कर रही पुलिस
x
छग

कोटा। बिलासपुर जिले में कोटा के पास पानी में डूबी एक अज्ञात लाश मिली है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम तुरंत यहां पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे शव को बाहर निकाला। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनपुरी से लगा गाड़ाघाट अरपा नदी किनारे ग्रामीणों ने पानी में डूबे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेलगहना चौकी पुलिस को दी। जिस पर चौकी बेलगहना तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान नहीं होने पर मृतक की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से आसपास जान पहचान वालों को भेज कर जानकारी ली गई। जिस पर शव की पहचान सावन सिंह सौता, पिता जयपाल सिंह सौता ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के सौता मोहल्ला उम्र लगभग 40-50 वर्ष के रूप में हुई। उसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। और शव की पहचान कराई गई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि, कल शाम को घर से निकला हुआ था जिसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा।

Next Story