छत्तीसगढ़

देर रात शव खुद पानी के ऊपर आया, ब्लू वाटर में डूबा था आदिल, VIDEO

jantaserishta.com
23 Aug 2026 7:59 AM IST
देर रात शव खुद पानी के ऊपर आया, ब्लू वाटर में डूबा था आदिल, VIDEO
x
देखें वीडियो.

रायपुर: नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में डूबे युवक आदिल खान का शव लगभग 77 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है. शनिवार देर रात युवक का शव पानी के ऊपर आ गया. सर्चिंग टीम ने मौके पर जाकर शव को पानी से बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी. लेकिन शव काफी गहराई में चले जाने से रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बनी हुई थी. मृतक के परिजन भी लगातार शव को इंतजार कर रहे थे. जिला प्रशासन की टीम को रेस्क्यू में कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद शनिवार को देर रात शव पानी के ऊपर दिखाई दिया.
लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी रही. शव बरामद होने के बाद परिजनों का इंतजार खत्म हुआ. पुलिस ने कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंपा. बता दें कि मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान (उम्र करीब 24 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई. बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई. इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story