छत्तीसगढ़

जिस युवक को पुलिस ने लिया था कस्डटी में, उनका शव मिला खेत में

Nil dhankar
12 Sept 2024 4:46 PM IST
जिस युवक को पुलिस ने लिया था कस्डटी में, उनका शव मिला खेत में
x
छग

बलौदाबाजार balodabazar news । भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लाए गए युवक का शव खेत में मिलने से हडकंप मच गया. परिजन व ग्रामीण पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं. मृतक के पिता माधव प्रसाद का आरोप है कि दो पुलिस वाले उसके घर आये थे, और उसके लड़के से पूछताछ करते हुए पैसा तैयार रखने कहा था, पर उसे कब उठाकर ले गये यह पता नहीं चला. आज उसके मौत की जानकारी मिली है. उसे यह भी नहीं पता कि पुलिस उससे किस घटना के संबंध में ले गयी थी.

chhattisgarh news घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि लुकेश्वर जायसवाल को ग्राम दतरेंगी में एक घटना के संबंध में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. पूछताछ के दौरान वह भाग गया, जिसकी खोजबीन की जा रही थी. आज उसका शव दतरेंगी के खेत में मिला है. पुलिस जांच कर रही है और यदि इस घटना में पुलिस दोषी पाई जाती है, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. chhattisgarh

Next Story