छत्तीसगढ़

परिजन से मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था, तालाब में मिली युवक की लाश

Nil dhankar
17 May 2026 1:11 PM IST
परिजन से मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था, तालाब में मिली युवक की लाश
x
छग

मुंगेली। लोरमी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। अच्छा तैराक होने के बावजूद युवक की मौत से गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो कि सालहेघोरी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वो सालहेघोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देवचंद की लाश तालाब में तैरती हुई मिली।

चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को बहुत अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अच्छे तैराक होने के बावजूद तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने सीधे तौर पर देवचंद की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।


Next Story