छत्तीसगढ़

खेत में युवक की लाश मिली, पुलिस ने मौत की वजह बताई - अत्यधिक शराब पीना

Nil dhankar
15 March 2025 4:23 PM IST
खेत में युवक की लाश मिली, पुलिस ने मौत की वजह बताई - अत्यधिक शराब पीना
x

बिलासपुर। घर से होली मनाने निकले युवक की लाश खेत में मिली है। युवक दोपहर में घर से निकला था, जिसके बाद वो नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह उसका शव खेत में औधे मुंह पड़ा था। इधर, परिजन शाम से उसकी तलाश कर रही थी। लाश मिलने के बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत होने का संदेह है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम हिर्री में निवासी राहुल कुर्रे (25) पिता हरप्रसाद कुर्रे प्राइवेट काम करता था। वो शराब पीने का आदी भी था। रंग पर्व होली पर वह दोपहर में घर से निकला था, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी शनिवार की सुबह गांव से बाहर खेत में युवक औधे मुंह पड़ा था और उसकी मौत हो गई रही। शव को देख कर लोगों ने घटना की जानकारी परिजन के साथ ही पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Next Story