छत्तीसगढ़

बोरे में मिली महिला की लाश, लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में मच गया हड़कंप...अब

jantaserishta.com
18 Dec 2025 8:35 AM IST
बोरे में मिली महिला की लाश, लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में मच गया हड़कंप...अब
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला सुपेला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के हाथ में गोदना से लिखे हुए नामों को प्रचारित किया था, जिसके बाद महिला का लिव इन पार्टनर थाने पहुंचा और उसने महिला की पहचान की। वहीं तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
बता दें कि 12 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाली में बोरे में बंद महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। उसके हाथ में गोदना से लखन, सुरेश, महादेव, आरती लिखा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के मायके के परिजनों ने भी उसकी पहचान की है। परिजनों के बयान और हत्या के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि वह 4 दिसंबर को एक कार्यक्रम में अपने लिव इन पार्टनर के साथ आखिरी बार दिखी थी। उसके बाद से किसी ने उसे न देखा और न ही उससे बातचीत हो पाई। इधर इस अंधे कत्ल में महिला की शिनाख्त करने के लिए दुर्ग पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित दर्जनभर जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाला। जिले के अलग-अलग स्पा सेंटर्स में काम करने वाली महिलाओं की जानकारी भी खंगाली। आखिरकार महिला के हाथ में गोदना से लिखे नामों से ही महिला की शिनाख्त हो पाई।
महिला के अंधे कत्लकी गुत्थी को सुपेला पुलिस जल्द सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस ने महिला की हत्या को लेकर तीन संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे बेनकाब होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story