छत्तीसगढ़

रावाभाठा तालाब किनारे नवजात का शव मिला

Nil dhankar
6 Feb 2025 5:46 PM IST
रावाभाठा तालाब किनारे नवजात का शव मिला
x

रायपुर। ताजा मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बंजारी नगर रावाभाठा तालाब के पास का है. यहां एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

सूचना देने वाले कृष्णा वर्मा (30), जो रावाभाठा क्षेत्र में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में बंजारी नगर जा रहे थे. रास्ते में तालाब के किनारे भीड़ लगी देखी, जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो एक नवजात शिशु का शव पड़ा था, जिसकी उम्र 1-2 दिन बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने अज्ञात महिला पर शिशु का जन्म छिपाने के उद्देश्य से तालाब किनारे फेंकने का संदेह जताया है. मामले की प्राथमिक जांच के बाद मर्ग क्रमांक 140/23 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के तहत मामला दर्ज किया गया.
Next Story