छत्तीसगढ़

लापता युवक की लाश मिली, हत्या या आत्महत्या PM रिपोर्ट में होगा खुलासा

Nil dhankar
23 Sept 2024 12:59 PM IST
लापता युवक की लाश मिली, हत्या या आत्महत्या PM रिपोर्ट में होगा खुलासा
x
छग

गरियाबंद Gariaband News। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गनियारी जंगल में पिछले एक हफ्ते से गायब युवक की सड़ी-गली लाश मिली है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी अनुसार, आज सुबह पतोरा गांव के ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने गए थे, तभी उन्होंने जंगल में एक सड़ी-गली लाश देखी. जिसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Fingeshwar Police Station

पुलिस ने बताया कि मृतक हिरामन साहू की पत्नी नम्रता साहू ने करीब 20 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था. मामले में 31 अगस्त को की शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी.

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई के डर से हिरामन साहू घर से भाग गया था और बीते सोमवार से घर से लापता था. अब उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में जंगल में पाई गई. हिरामन साहू की हत्या है या आत्महत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.


Next Story