छत्तीसगढ़

15 मई से लापता अधेड़ की मिली लाश

Nilmani Pal
18 May 2025 12:31 PM IST
15 मई से लापता अधेड़ की मिली लाश
x
छग

बिलासपुर। एटीआर के बफर जोन स्थित घने जंगल में एक प्रौढ़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ग्राम सकरी निवासी उमाशंकर साहू (52 वर्ष) के रूप में की गई है, जो 15 मई से लापता थे।

उमाशंकर रोज की तरह सुबह चार बजे अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ जलाऊ लकड़ी लाने जंगल गए थे। अन्य साथी तो रोज की तरह सुबह 11 बजे तक वापस लौट आए, लेकिन उमाशंकर उस दिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले स्वयं उन्हें तलाशने का प्रयास किया, किंतु जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली, तो थक-हारकर तखतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शनिवार को जब ग्रामीण एक बार फिर लकड़ी लाने जंगल पहुंचे, तो उनकी नज़र एक शव पर पड़ी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को भी बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान उमाशंकर साहू के रूप में की। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी। शरीर के विभिन्न अंग अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए मिले, कुछ हिस्सों से मांस पूरी तरह गायब था। पुलिस ने शव को एक बोरी में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया।


Next Story
null