छत्तीसगढ़

कोतवाली थाने में मिली स्वास्थ्य कर्मी की लाश

Nil dhankar
24 Oct 2024 5:42 PM IST
कोतवाली थाने में मिली स्वास्थ्य कर्मी की लाश
x
छग

बलरामपुर। हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है.

इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Next Story