छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कांग्रेस नेता की लाश मिली सड़क किनारे, हत्या से सनसनी

Nil dhankar
24 July 2024 11:27 AM IST
CG BREAKING: कांग्रेस नेता की लाश मिली सड़क किनारे, हत्या से सनसनी
x
छग

सारंगढ़ sarangarh news। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक Congress leader कांग्रेस नेता ही हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

chhattisgarh news मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिंगापुर का है। दरअसल, यहां सड़क किनारे कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

वहीं सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या किस वजह से हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस हत्या के करणों का खुलासा हो सकता है। chhattisgarh

Next Story