
x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: किसान से रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. बता दें कि पटवारी पर कार्रवाई का मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था. इस दौरान छात्र नेता और एसडीएम से झूमाझटकी भी हुई थी. इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की है.
रिश्वत मांगते हुए पटवारी का आडियो क्लीप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा कलेक्टर ने डोंगरियाकला के हल्का नंबर 43 के पटवारी डोमन लाल साहू को निलंबित कर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





