छत्तीसगढ़

थाने के पास चला ब्लेड, टहलने निकले युवक पर बदमाशों ने किया हमला

Nil dhankar
26 May 2023 3:41 PM IST
थाने के पास चला ब्लेड, टहलने निकले युवक पर बदमाशों ने किया हमला
x

कवर्धा। पोंड़ी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर गार्डन में दो बदमाशों ने खाना खाकर गार्डन टहलने गए एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे युवक के गला, हाथ और पीठ पर गंभीर चोट आई है. घटना के वक्त युवक ने मदद के लिए पुलिस वालों को आवाज भी लगाई.लेकिन पुलिस के कानों तक आवाज नहीं पहुंची.आखिरकार युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश मौके से भाग गए. घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

घायल युवक नाम आशू चौहान है. पोंडी बस स्टैंड के पास ही रहता है. बीती रात खाना खाने के बाद लगभग 11 बजे गार्डन में टहलने गया हुआ था. इसी दौरान पुलिस चौकी के पास ही गार्डन में बैठकर नशा कर रहे दो बदमाश आशू से उलझ गए. युवक ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने जेब में रखा ब्लेड निकाल कर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.


Next Story