छत्तीसगढ़
भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्पित परिवार: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
16 May 2026 11:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। "भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता ही संगठन और सरकार की असली शक्ति हैं।" यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने चंपारण में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को सुविधाजनक माहौल में काम करने का अवसर मिला है। एक समय ऐसा भी था जब भाजपा और जनसंघ के कार्यकर्ताओं को संघर्ष, आंदोलन, जेल और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद और भाजपा के दिनों में उन्होंने 60 बार जेल यात्रा की, कई आंदोलनों में डंडे खाए, लेकिन तब भी मन में केवल राष्ट्र और संगठन की भावना थी।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के रहते कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब आंदोलन नहीं, बल्कि जनता की सेवा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और समाज के हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन लाना हमारा दायित्व है।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय की अवधारणा पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने दी थी, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे अंतिम, सबसे गरीब और सबसे जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। भाजपा सरकार उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को 100 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।
सांसद श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांव, वार्ड और बूथ में नियमित रूप से लोगों के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को समझें और योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कई बार कार्यकर्ताओं को स्वयं योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जबकि मजदूरों, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों और गरीब परिवारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों से देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। जल जीवन मिशन के जरिए गांव-गांव तक पेयजल पहुँचाने का कार्य चल रहा है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने वैचारिक पुरोधाओं के जीवन को पढ़ना और समझना चाहिए। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के संघर्ष, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ी है, वह इन महापुरुषों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है। अटल जी के शब्दों को याद करते हुए उन्होंने कहा — “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”, और आज पूरा देश उस कमल की छाया में विकास और सुशासन का अनुभव कर रहा है। शिविर में मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, गणेश शंकर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, श्याम नारंग, वर्ग अधिकारी संदीप समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





