छत्तीसगढ़

सोने की मंगलसूत्र लूटकर भागे बाइक सवार, पति संग घर लौट रही थी महिला तभी....

Nil dhankar
18 May 2023 2:31 PM IST
सोने की मंगलसूत्र लूटकर भागे बाइक सवार, पति संग घर लौट रही थी महिला तभी....
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूट ली। महिला अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर पति के साथ लौट रही थी। तभी बाइक सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और गले में झपट्‌टा मारकर मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

इस पहले भी लूट की इसी तरह की दो घटनाएं हो चुकी है। लेकिन, पुलिस अब तक बाइकर्स गैंग को नहीं पकड़ पाई है। जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के मचखंडा नवागांव में रहने वाली पंचकुंवर साहू अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। बुधवार को महिला अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर गांव लौट रही थी। बाइक सवार पति-पत्नी अभी ग्राम लखराम के पास पहुंचे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। इस दौरान बाइक में बैठे-बैठे ही युवकों ने महिला के पति से सिंघरी जाने का रास्ता पूछा।

पति-पत्नी कुछ बोलते इससे पहले ही एक युवकों ने महिला के गले में झपट्‌टा मारकर सोने की मंगलसूत्र छीन ली। इसके बाद वे तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन, किसी ने मदद नहीं की। फिर दोनों पति-पत्नी रतनपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story