छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार से बाइक खंभे से जा टकराई, चालक की मौके पर मौत
Shantanu Roy
26 March 2022 6:46 PM GMT

x
छग
बिलासपुर। तेज रफ्तार से बाइक चलाते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा गई। हादसा से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा के रहने वाला मानसिंह धनवार(35) किसान थे।
रतनपुर क्षेत्र में उसके रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को मानसिंह अपनी बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। दोपहर 12:30 बजे रतनपुर के कलमीटार के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
इससे मानसिंह के सिर पर गंभीर चोटे आई। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को एंबुलेंस से पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक के स्वजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई।

Shantanu Roy
Next Story