छत्तीसगढ़

खंभे से टकराई बाइक, कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
7 Nov 2021 8:52 AM GMT
खंभे से टकराई बाइक, कर्मचारी की दर्दनाक मौत
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। शराब दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा कर्मचारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान की गई। इसके बाद स्वजन को सूचना देकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मुंगेली जिले के कामता हरना निवासी लखन सिंह अशोक नगर में रहकर दयालबंद के शराब दुकान में काम करते थे। वे शराब दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अशोक नगर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकराई। इससे शराब दुकान कर्मचारी के सिर में गंभीर चोटे आई थी।

कोरबा जिले के गेवरा निवासी सीतारामा साहू(40) मनिहारी की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह वे सामान लेने के लिए बिलासपुर आए थे। दीपावली के दूसरे दिन बाजार बंद होने के कारण सामान नहीं मिला। ऐसे में सुबह 11 बजे वे अपनी बाइक से गेवरा लौट रहे थे। सीपत शराब दुकान के पास सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनिहारी दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था।

Next Story