छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक के सिर पर आई गंभीर चोट

Nil dhankar
12 March 2022 11:36 AM IST
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक के सिर पर आई गंभीर चोट
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चोट लगने के कारण लोग घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर को सिरगिट्टी के पास एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई है। चालक बेहोश हो गया। पुलिस की डायल 112 ने घायल को युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसके अलावा बाइक, कार चालकों का भी आना जाना होता रहता है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहा था। सिरगिट्टी पानी टंकी के पास अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर बाइक समेत गिर गया। घटना से युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है। गिरने के बाद युवक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सड़क किनारे लेटा दिया। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को फोन का सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने तत्काल मौके पर पहुंची। बेहोश होने के कारण युवक का नाम, पता और स्वजन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को वाहन से सिम्स मेडिकल कालेज लेकर गए। वहां उसे भर्ती कराया गया और डाक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया।


Next Story