छत्तीसगढ़

बैल से टकरा गई बाइक, महिला की हुई मौत

Nil dhankar
2 Feb 2022 3:50 PM IST
बैल से टकरा गई बाइक, महिला की हुई मौत
x
CG NEWS

बिलासपुर। शादी में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहे बाइक सवार युवक और उसकी सास बैल की टक्कर से गिरकर घायल हो गए। महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, दामाद को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मस्तूरी क्षेत्र के बकरकुदा में रहने वाली जलेश्वरी यादव(42) गृहणी थीं। एक सप्ताह पहले वे अपने मायके सेवार में एक विवाह में शामिल होने गई थीं।

सोमवार की शाम वे अपने दामाद नरेश यादव के साथ मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई जाने के लिए निकली थीं। बाइक सवार दामाद और सास खैरा के पास पहुंचे थे। इसी बीच सड़क में बैल आ गया। इससे नरेश की बाइक अनियंत्रित होकर बैल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सास और उसके दामाद को चोटे आई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 के वाहन से घायलों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, आहत नरेश को उपचार के लिए सिम्स भेज दिया। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बैल से टकरा गई बाइक, महिला की हुई मौत

Next Story