छत्तीसगढ़
BIG BREAKING: राजीव भवन में चल रही कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म, कल उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी
jantaserishta.com
26 Jan 2025 10:46 PM IST

x
संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट देखें.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजीव भवन में चल रही कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में महापौर की सभी 10 सीटों पर चर्चा खत्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटों पर चर्चा हुई है। नगर निगम के प्रत्याशियों के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका के उम्मीदवारों के लिए DCC को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पंचायतों में प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस औपचारिक रूप से कल सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम ऐलान करेगी। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के संभावित महापौर उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। जिसमें राजधानी रायपुर से प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे, बिलासपुर से प्रमोद नायक का नाम सामने आया है। संभावित प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
1. दीप्ति दुबे, रायपुर
2. प्रमोद नायक, बिलासपुर
3. हेमलता साहू, दुर्ग
4. डॉ.विनय जायसवाल, चिरमिरी
5. सुशील मौर्या, जगदलपुर
6. निखिल द्विवेदी, राजनांदगांव
7. जानकी काटजू, रायगढ़
8. अजय तिर्की, अंबिकापुर
9. रेणु अग्रवाल, कोरबा
10. विजय देवांगन, धमतरी
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कांग्रेसकांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति बैठकराजीव भवनChhattisgarhChhattisgarh CongressCongress State Election Committee MeetingRajiv Bhawan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





