छत्तीसगढ़

जिला हॉस्पिटल का बाथरूम गंदा और पंखा ख़राब, शिकायत करने पर मरीज पर भड़की नर्स

Nil dhankar
4 Sept 2023 8:44 AM IST
जिला हॉस्पिटल का बाथरूम गंदा और पंखा ख़राब, शिकायत करने पर मरीज पर भड़की नर्स
x
छग

बलरामपुर। बलरामपुर जिला अस्पताल में रविवार को जमकर हंगामा हुआ. जिला चिकित्सालय के सामने ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. साथ ही धरना प्रदर्शन किया. मामले की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी SDM भी जिला अस्पताल पहुंचे. एसडीएम ने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया.

जिला अस्पताल में अस्पताल के स्टाफ नर्स और चिकित्सकों के ऊपर मरीजों से दुर्व्यवहार करने आरोप लगा है. मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के सामने ही धरना प्रदर्शन करने लगे. साथ ही अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बलरामपुर निवासी गणेश कुमार की पत्नी टाइफाइड का इलाज कराने के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती थी. अस्पताल का बाथरूम गंदा था और पंखा भी नहीं चल रहा था. इसकी शिकायत महिला ने नर्स स्टाफ और चिकित्सकों से की. इस पर नर्स और चिकित्सकों ने महिला को डांटते हुए कहा कि पंखा खराब है तो कैसे चलेगा. बाथरूम डेली साफ होता है. महिला ने अपने पति गणेश कुमार को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी.


Next Story