छत्तीसगढ़

तड़पता दिखा हाथी का बच्चा, देखें वीडियो

Nil dhankar
30 Nov 2022 10:32 AM IST
तड़पता दिखा हाथी का बच्चा, देखें वीडियो
x

जशपुर। जशपुर में हाथी के पांच साल का बच्चा 15 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। इसके चलते वह चल नहीं पा रहा है। सूचना मिलने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं रायपुर से वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया है। उनकी देखरेख में सड़क किनारे ही फिलहाल हाथी के बच्चे का उपचार शुरू किया गया है। घायल हाथी के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी रेंज में कदमढाप जंगल से लगी सड़क किनारे रविवार को हाथी का एक बच्चा घायल में पड़ा दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन्यजीव डॉक्टर चंदन कुमार सहित अन्य लोगों की टीम उसके इलाज के लिए पहुंची है। उन्होंने जांच के बाद बताया कि हाथी की कमर में फ्रैक्चर है। इसके चलते वह खड़ा भी नहीं हो सकता है।


Next Story