छत्तीसगढ़

जागरुकता रैली से अमृत सरोवर के उपयोगिता का महत्व जन-जन तक पहुंचाया

Shantanu Roy
27 Jan 2023 3:37 PM GMT
जागरुकता रैली से अमृत सरोवर के उपयोगिता का महत्व जन-जन तक पहुंचाया
x
छग
महासमुंद। भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। दरअसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किए है कि वे मिशन अमृत सरोवर के तहत जनवरी से 15 अगस्त तक सूचना शिक्षा एवं संचार के तहत प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, बेनर, फ्लैक्स, पोस्टर प्रदर्शन एवं मुनादी कराएं। उपयोगकर्ता समूह की बैठकें, स्व सहायता समूह द्वारा डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान, रैली इत्यादि के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें।
मिशन अमृत सरोवर के परिपालन में विगत दिवस सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परघनिया में मिशन अमृत सरोवर के तहत बैठक आयोजित की। इसमें जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर समूह चर्चा की गई। साथ ही दीवार लेखन, नारे, बेनर, फ्लैक्स बेनर का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग से होकर गांव में जागरुकता रैली निकाली। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्व सहायकता समूह की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन उपस्थिति थे। उल्लेखनीय है कि इसके तहत महासमुन्द जिला में 75 अमृत सरोवर का निर्माण तथा नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 75 अमृत सरोवर के लिए स्थल चिन्हित किया गया है।
Next Story