छत्तीसगढ़

ऑटो वाले ने साइकिल चला रहे किशोर को मारी ठोकर

Nilmani Pal
9 Aug 2022 8:47 AM IST
ऑटो वाले ने साइकिल चला रहे किशोर को मारी ठोकर
x
छग

बिलासपुर। सिरगिट्टी में पंजाब नेशनल बैंक के सामने साइकिल चला रहे 10 साल के बालक को टक्कर मारकर आटो चालक भाग निकला। घायल को उसकी मां ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आटो चालक की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी के पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले अजय किशोर तिवारी पावर प्लांट में काम करते हैं।

उनका 10 साल का बेटा आर्यन घर के सामने सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सिरगिट्टी बस्ती की ओर से आ रही आटो के चालक ने उनके बेटे की साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद आटो चालक वहां से तेजी से आटो चलाते हुए भाग निकला। आटो की टक्कर से बालक को चोटें आई है। वहीं, उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर बालक की मां प्रतिमा तिवारी वहां पहुंची। उसने अपने घायल बेटे का उपचार कराया। इसके बाद घायल के पिता ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story