छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ में चाकूबाजी की घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Admin2
13 March 2021 5:13 AM GMT
छेड़छाड़ में चाकूबाजी की घटना को धार्मिक रंग देने की कोशिश, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
x

बालोद। पुराने बसे स्टैंड में उत्सव गारमेंट के संचालक सम्यक जैन को 11 मार्च की शाम दानिश खान ने पेट में चाकू मार दिया। सम्यक जैन अपनी दुकान में काम करने वाली तीन लड़कियों के साथ 9 मार्च को छेडख़ानी को लेकर समझाने गया था। मगर दानिश ने पहले गाली-गलौच कर सम्यक का कालर पकड़ लिया, जिसका विरोध करने पर दानिश ने सम्यक के पेट में चाकू मार दिया. जख्मी हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उपचार कर सम्यक को खतरे से बाहर बताया। इस घटना की सूचना मिलते ही व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया और जातिगत विवाद को रंग देने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों ने धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी भी की। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। महिलाओं से छ़ेडख़ानी, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। ऐसी ही एक घटना नगर केपुराने बस स्टैंड में हुई। जहां छ़ेडख़ानी करने का विरोध करने वाले को जानलेवा हमले का सामना करना पड़़ा। हालांकि पुलिस ने मामला पंजीबद्घ कर रात लगभग दो बजे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शहर में कानून व्यवस्था के बिगडऩे की संभावनाओं के देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को काबू करने, जनजीवन और सामाजिक वातावरण को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर रही। बालोद बंद के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील लोगो से की।

पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना था कि आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है तो बंद का आह्वान वापस ले। जिस पर व्यापारियों ने बालोद शहर में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर बंद करने की घोषणा की गई। बालोद बंद के दौरान मेडिकल व अस्पताल को अलग रखा गया था। शहर के होटल, पान दुकान, सराफा सहित सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मार्गों पर पुलिस की तैनाती

घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। बंद के दौरान अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ऐतिहातन कुछ मार्गों को स्टापर लगाकर बंद कर दिया। बड़ी संख्या में उक्त मार्गों पर पुलिस की तैनाती भी की गई। प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई। एक धार्मिक केंद्र के बाहर एसडीएम रामसिंग ठाकुर, डीएसपी दिनेश सिन्हा, तहसीलदार रश्मि वर्मा, टीआई जीआर ठाकर सहित बड़ी सख्या में पुलिस उपस्थित थे।

खबर दी गई है कि अभी वहां पूर्णतया शांति है दुकानें पूरी खुली है कुछ असामाजिक लोगों द्वारा इसे दंगे की शक्ल देने का कुत्सित प्रयास किया गया था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह सफल नहीं हुआ अभी शांति कायम है।

घटना में दो अलग अलग मुकदमा कायम किया गया है। एक मामला छेड़छाड़ का है और एक मामला एसटी एससी का है। पाक्सो एक्ट भी लगा है। एक मामले में एक आरोपी है और एक मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्घ कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है ।- जीएल ठाकुर थाना प्रभारी बालोद










Next Story