छत्तीसगढ़

शादी घर में घुसा हमलावर, चाकू मारकर हुआ फरार

Nilmani Pal
1 May 2022 3:06 AM GMT
शादी घर में घुसा हमलावर, चाकू मारकर हुआ फरार
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में शादी घर में खाना खाते समय युवक के पेट पर चाकू से वार कर दिया। इससे उसे गंभीर चोट आई है। हमलावार का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की डायल 112 ने घायल युवक को बेहोशी की हालत में सिम्स में भर्ती कराया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम सेमरताल निवासी तिलकेश सूर्यवंशी (35) शनिवार को गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। रात 10.30 बजे खाना खाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रिश्तेदारों का आपस में विवाद शुरू हो गया। इससे वहां भीड़ जुट गई। इस बीच अज्ञात युवक ने तिलकेश के पेट में चाकू मार दिया। इससे तिलकेश खून से लथपथ जमीन में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। कोनी थाना के डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल तिलकेश को सिम्स में भर्ती कराया है। हमला करने वाला आरोपित युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story