छत्तीसगढ़
पल भर में मातम में बदला शादी की खुशी का माहौल, जानें क्या हुआ?
jantaserishta.com
10 May 2023 4:00 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़.
कोरबा. एक दुखद घटना सामने आई है. वैवाहिक कार्यक्रम में अपने ननिहाल आई बच्ची की घर के पीछे बने सोखता में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों की आंखें नम हो गई और शादी का कार्यक्रम मातम में बदल गया. यह घटना ग्राम खोडरी की है.
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के रांगबेल निवासी वीरेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ ग्राम खोडरी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. शादी के दौरान उपयोग होने वाले पानी को सोखने के लिए घर के पीछे बाड़ी में दो से तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर सोखता बनाया गया था. बुधवार की सुबह वीरेंद्र की डेढ़ साल की बेटी खेलते खेलते इसी सोखते में जा गिरी. बच्ची जब काफी समय तक नहीं दिखी तब सभी आसपास ढूंढने लगे. घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई. इस दुखद घटना से परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं महज डेढ़ साल की बच्ची की इस तरह से मौत की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गई है. विजेंद्र पाल रोजी मजदूरी का काम करता है और वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल शादी कार्यक्रम में आया हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





