छत्तीसगढ़
जिला जेल के आस-पास क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित
jantaserishta.com
11 May 2026 9:44 PM IST

x
बलौदाबाजार: महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बलौदाबाजार-भाटापारा की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु जेल के आस-पास क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है
जिला जेल बलौदाबाजार-भाटापारा भौगोलिक दृष्टि से उत्तर में शमशान घाट, पूर्व में डी. के.कॉलेज एवं स्टेडियम, दक्षिण में सिंचाई कालोनी तथा पश्चिम में जेल कॉलोनी एवं कृष्णायन कॉलोनी से घिरा हुआ है। इन क्षेत्रों से असामाजिक तत्वों के द्वारा जेल के मुख्य दीवार के ऊपर से जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाई जा सकती है,जिससे जेल की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।इन सब को दृष्टिगत रखते हुए जेल परिसर की सीमा से 500 मीटर के दायरे में शामिल क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





