छत्तीसगढ़

आमासिवनी बस्ती में हत्या की वारदात

Nilmani Pal
19 May 2026 10:26 AM IST
आमासिवनी बस्ती में हत्या की वारदात
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। राजधानी में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आते रहती है, जिसमें कई मामले में घायलों की मौत हो जाती, इसी बीच रायपुर में फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है, यहां आमासिवनी बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे की बेरहमी से हत्या कर दी, युवक की खून से साणे इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story