छत्तीसगढ़
प्रशासन व पुलिस का अपराधियों मे भय और जनता मे विश्वास हो: कलेक्टर
Shantanu Roy
28 Nov 2026 9:22 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। जिले मे बेहतर क़ानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं एसपी गौरव राय ने शनिवार को पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर क़ानून व्यवस्था क़ी समीक्षा क़ी। बैठक मे सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था के लिये राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों क़ी बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि क़ानून व्यस्था बनाए सभी सतर्कता से काम करें, सूचना तंत्र मजबूत रखें। नियमों एवं क़ानून का सख़्ती से पालन कराएं ताकि प्रशासन के प्रति अपराधियों मे भय औऱ जनता मे विश्वास हो। उन्होंने कहा कि जमीन अतिक्रमण, आपसी विवाद, अवैध परिवहन,यातायात नियम,अवैध शराब पर कड़ी नजर रखी जाए औऱ नियमनुसार समय पर कार्यवाही होनी चाहिए। बांड ओवर औऱ बांड डाउन क़ी अधिक से अधिक कार्यवाही किया जाए। बैठक में जिला बदर होने वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा अवैध शराब निर्माण व विक्रय पर कड़ी कार्यवाही पर जोर दिया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी औऱ पुलिस क़ी टीम द्वारा लगातार जांच व निरीक्षण किया जाएगा। शराब दुकान मे नियुक्त होने वाले सेल्स मेन क़ी पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिया गया ताकि आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति सेल्स मेन के कार्य मे संलग्न न रहे। इसके साथ ही शराब दुकान के सुपरवाइजर द्वारा थाने मे कैश जमा कराने जाने के लिये पुलिस क़ी पेट्रोलिंग टीम साथ रहेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सोशल मीडया के बढ़ते उपयोग औऱ प्रभाव पर चर्चा करते हुए भड़काऊ औऱ भ्रामक सामग्री पोस्ट पर कार्यवाही के लिये मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं सायबर सेल द्वारा कड़ी निगरानी क़ी जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट एवं आईटी एक्ट के बारे मे जागरूक करने क़ी बात कही गई। इसी तरह यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई - चालान कटने पर सम्बंधित को जुर्माने क़ी राशि जमा कराने क़ी प्रक्रिया के लिये कार्ययोजना तैयार करने कहा गया। एनएच किनारे के होटल व ढाबों का निरीक्षण राजस्व एवं पुलिस द्वारा सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए। इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी भी साथ होंगे। खाद्य पदार्थो का विधिक सैम्पल लिया जाएगा।
Next Story





