छत्तीसगढ़

शराबी युवक का कारनामा: अपनी मां और बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Nil dhankar
24 July 2022 8:45 AM IST
शराबी युवक का कारनामा: अपनी मां और बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
x

बिलासपुर। युवक अपनी 60 वर्षीय मां और 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के भय से दादी और पोती चार माह तक सब कुछ सहती रहीं। आखिर उसकी हरकत से तंग आकर मां ने कोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाला 34 वर्षीय युवक रोजी मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी है। युवक ने नवंबर से दिसंबर 2021 को अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने लगा। लोकलाज के डर से महिला और बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। एक माह पहले आरोपित युवक ने अपनी मां और बेटी के साथ फिर से दुष्कर्म किया। शुक्रवार को युवक ने अपनी बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। तंग आकर युवक की मां अपनी पोती को लेकर कोटा थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरासत में ले लिया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपित की हरकत से परेशान होकर चार माह पहले पत्नी उसे छोड़कर अपने मयके चली गई है। तब से आरोपित अपनी मां और दोनों बेटी के साथ रहता था। वह अपनी मां और छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। वहीं, बड़ी बेटी अपनी मां के साथ चली गई थी। पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी बेटी ने अपनी दादी को दी। इससे दादी गुस्से में आ गई और हिम्मत जुटाकर कोटा थाना पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित युवक गांव से भागकर शहर में पूछ गया था। पुलिस की टीम ने भारी मशक्कत करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Next Story