छत्तीसगढ़
मंदिर हसौद पेट्रोल पंप में लूट-हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 July 2025 12:28 PM IST

x
घटना के चंद घंटो के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.
रायपुर: थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।
दिनांक 16-17.07.2025 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में मोटर सायकल सवार अज्ञात 02 व्यक्ति पेट्रोल भरवाने गये थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रूपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रूपये दिया चिल्हर की बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ इस दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखें रूपये को देखकर आरोपीगण के द्वारा रूपये लूटने की नियत से अपने पास रखें चाकू से अनिल गायकवाड़ पर वार कर उसके हाथ में रखें नगदी रकम को लूट लिये, इसी दौरान पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी योगेश मिरी आवाज सुनकर दोड़कर बाहर आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी के द्वारा उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान योगेश मिरी पिता नरोत्तम मिरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर की मृत्यु हो गई एवं अनिल गायकवाड पिता मायाराम गायकवाड उम्र 22 वर्ष निवासी गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर.़ का उपचार जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो के अवलोकन व मुखबीर सूचना पर दोनों आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियांे की पहचान अभनपुर निवासी समीर टंडन एवं कुनाल तिवारी के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों की पतासाजी कर घटना के चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकल एवं अन्य मशरूका जप्त की जाती है मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
01. समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन उम्र 21 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर गातापार अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर।
02. कुनाल तिवारी पिता नंदकुमार तिवारी उम्र 24 निवासी बस स्टैंड राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना अभनपुर जिला रायपुर।
Tagsरायपुर पुलिसरायपुररायपुर न्यूज़थाना मंदिर हसौदमंदिर हसौदमंदिर हसौद हत्या मामलाRaipur PoliceRaipurRaipur NewsThana Mandir HasaudMandir HasaudMandir Hasaud murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





