छत्तीसगढ़

शहर में तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 March 2024 12:13 AM IST
शहर में तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग
अंबिकापुर। तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक नंगा तलवार जब्त किया गया। 22 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतापपुर नाका स्थित मैरिन ड्राईव के पास हाथ में नंगा तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति हाथ में प्रतापपुर नाका स्थित मैरिन ड्राईव के पास नंगा तलवार लेकर लहरा रहा है, व आने-जाने वाले राहगीरों को अकारण गाली-गलौज कर भयभीत कर रहा है, उक्त व्यक्ति को गवाहों की मदद से पकडक़र काबू में लेकर उसके हाथ से तलवार लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम राजा झारिया केदारपुर का रहने वाला बताया, जिससे नोटिस जारी कर तलवार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिसके द्वारा तलवार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर आरोपी राजा झारिया को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
Next Story