छत्तीसगढ़

शौच के बहाने आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस वालों ने दौड़कर पकड़ा

Nil dhankar
17 Jun 2023 9:23 AM IST
शौच के बहाने आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस वालों ने दौड़कर पकड़ा
x
छग

राजनांदगांव। खैरागढ़ थाने में गिरफ्तार लूट के आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सजगता की वजह से आरोपी को पकड़ लिया गया। खैरागढ़ पुलिस ने राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पेंड्री अटल आवास निवासी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था, जिसने पुलिसिया कार्रवाई के दौरान शौच के बहाने से भागने का प्रयास किया।

आरोपी जैसे ही थाने से भागने लगा, पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। कुछ ही दूरी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story