छत्तीसगढ़

आरोपी ने की चकमा देने की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

Nil dhankar
9 Oct 2021 11:50 AM IST
आरोपी ने की चकमा देने की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने नाबालिग से छेड़खानी की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर के पास पकड़ लिया। गणेश नगर के पास आरोपित युवक पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने आकर छेड़खानी की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि चुचुहियापारा गणेश नगर स्थिम महामाया मंदिर के पास रहने वाले युवक ने शादी करने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की। नाबालिग ने इसका विरोध किया। साथ ही स्वजन को इसकी शिकायत करने कहा। इस पर युवक ने प्यार करने की भी बात कही।

शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस पर युवक अपने घर से फरार हो गया। इस पर पुलिस उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक शहर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा है। वह अपने घर के पास ही छिपा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने आ रहे थे। इसी बीच वह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम में थाना प्रभारी फैजुल शाह, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान, महिला आरक्षक प्रीति शर्मा, धनराज कुंभकार, रंजीत खलखो शामिल रहे।


Next Story