छत्तीसगढ़

फुफेरे भाई की हत्या कर आरोपी ने किया सरेंडर, विवाद होने पर पत्थर से कुचल दिया था सिर

Nilmani Pal
12 July 2022 7:43 AM GMT
फुफेरे भाई की हत्या कर आरोपी ने किया सरेंडर, विवाद होने पर पत्थर से कुचल दिया था सिर
x

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा इलाके में 24 घंटे के दौरान फिर सोमवार एक हत्या हो गई। अब सोमवार रात युवक ने अपने फुफेरे भाई को मार दिया। दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात के बाद आरोपी भाई भा गया। दो घंटे तक युवक की खून से लथपथ लाश वहीं पड़ी रही।

जानकारी के अनुसार, चिंगरापारा निवासी प्रकाश ठाकुर (26) बोल और सुन नहीं सकता था। पड़ोस में ही उसके मामा का लड़का प्रदीप ठाकुर रहता था। दोनों एक साथ रहते थे और आदतन शराबी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने घर में रखे पत्थर से प्रकाश का सिर कुचल दिया। इस घटना के बाद लाश को छोड़कर पुलिस कर्मी आरोपी प्रदीप की तलाश में जुट गए। वह घटना के बाद से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही CSP स्नेहिल साहू, TI उत्तम साहू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारे युवक की जानकारी जुटाई और उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी प्रदीप ने सरेंडर कर भी कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


Next Story