छत्तीसगढ़

हत्या कर दुकान पहुंचा आरोपी, स्निफर डॉग की मदद से मर्डर का खुलासा

Nilmani Pal
18 May 2026 9:38 AM IST
हत्या कर दुकान पहुंचा आरोपी, स्निफर डॉग की मदद से मर्डर का खुलासा
x
छग

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी स्थित मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार को उस वक्त मातम पसरा गया था, जब एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात में मृतिका के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ली है।

वारदात: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 (चिकटवानी, मुड़ाटिकरा मोहल्ला) में शनिवार दोपहर को एक शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद डंडे से हमला कर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई अपनी ही 9 वर्षीय बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतिका की पहचान मिरीना लकड़ा (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनकी गंभीर रूप से घायल नातिन अगस्तिना लकड़ा (9 वर्ष) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी संदीप लकड़ा की बड़ी बेटी का इलाज रायगढ़ में चल रहा है। इलाज में सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए संदीप घर पर आयुष्मान कार्ड लेने आया था। उसने शराब का सेवन कर रखा था और इसी दौरान मां से उसका विवाद हो गया। मां पर हमला होते देख जब शोर सुनकर 9 साल की मासूम बेटी बाहर आई, तो तैश में आकर आरोपी ने उस पर भी डंडे से प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

हत्याकांड के बाद आरोपी को पकड़ने और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने स्निफर डॉग (खोजी कुतिया) 'रूबी' को मौके पर बुलाया। रूबी ने घटनास्थल का मुआयना किया और गंध लेकर सीधे गांव की बस्ती की ओर दौड़ लगा दी। रूबी दौड़ते हुए बस्ती की 'बादल किराना दुकान' के पास जाकर रुक गई और अहम सुराग दिए। पूछताछ में पता चला कि मृतिका का आरोपी बेटा संदीप उस दुकान पर आया था और कुछ सामान लेकर वापस रायगढ़ भागने की फिराक में था। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।


Next Story